Bank Holidays in December 2021: दिसंबर 2021 में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें हॉलीडे लिस्ट

By: Pinki Sun, 28 Nov 2021 10:50:08

Bank Holidays in December 2021: दिसंबर 2021 में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें हॉलीडे लिस्ट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दिसंबर 2021 के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays in December 2021) की लिस्‍ट जारी कर दी है। इस लिस्‍ट के मुताबिक दिसंबर 2021 में कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। दिसंबर 2021 में बैंकों की कुल 12 दिन की छुट्टियों (Bank Holidays in December) में 4 छुट्टी रविवार की हैं। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली है। दिसंबर में क्रिसमस का त्योहार पर लगभग पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहती है।

बता दें कि पूरे देश में 12 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे। अवकाश की सूची (Bank Holidays List) के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। वहीं, आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। लिहाजा, अगले महीने छुट्टी की सूची के आधार पर आप अपने बैंक से जुड़े कामकाज निपटा लें, जिससे आप बेवजह की परेशानी से बच सकें।

दिसंबर 2021 में Bank Holidays

- 3 दिसंबर को पणजी में फेस्ट ऑफ सेंट फ्रांसिस जेवियर पर बैंक बंद रहेंगे।
- 5 दिसंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
- 11 दिसंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
-12 दिसंबर को रविवार के साप्ताहिक अवकाश पर बैंकों में काम नहीं होगा।
-18 दिसंबर को यू सो सो थाम की डेथ एनिवर्सरी पर शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे।
-19 दिसंबर को रविवार को साप्ताहिक अवकाश पर कामकाज बंद रहेंगे।
- 24 दिसंबर को क्रिसमस पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे।
- 25 दिसंबर को क्रिसमस पर बेंगलुरु और भुवनेश्वर को छोड़कर सभी जगह बैंक बंद रहेंगे।
- 26 दिसंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है।
- 27 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेशन के कारण आइजोल में बैंक बंद रहेंगे।
- 30 दिसंबर को यू कियांग नॉन्गबाह पर शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे।
- 31 दिसंबर को न्यू ईयर्स इवनिंग पर आइजोल में बैंक में कामकाज नहीं होगा।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com